एक दूसरे से जुड़ने की और समाज में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने कि एक छोटी सी कोशिश
Monday, 27 June 2016
Sunday, 26 June 2016
Soch Theatre Group Soch Productions & Perception Group Presents A Soch Theatre Group Creative Khudhkhushi ka Ekdaam - A Story by Saadat Hasan Manto Part of - Stage Play - Sach - A mirror to the society (An ensemble of short stories) Directed by - Rajiv Kohli Music Arranged by - Nirved Prateek 3rd July 2016, 6:00 pm, Muktdhara Auditorium, Gol Market, New Delhi You tube Link - https://www.youtube.com/watch?v=DIrKjaBTr_g Event Link - https://www.facebook.com/events/1719490728309039/ Block your seats on - http://www.sochtheatre.com/block-seats Actors - Rahul Sharma, Diwakar, Siddharth
Wednesday, 22 June 2016
Soch Theatre Group presents Sach- A mirror to the society. Sardar ji - By Khawaja Ahmed Abbas Adapted & Directed by - Rajiv Kohli Music Score - Nirved Prateek Actors - Sahil Ahuja, Siddharth Vijay, Praveen, Deepak Mohite, Sachin, Anuj, Manav, Manav Mehta 3rd July 2016, 6:00 pm, Muktdhara Auditorium, Gol Market, New Delhi https://www.youtube.com/watch?v=oB3JGgbQKpE Event Link - https://www.facebook.com/events/1719490728309039/ Block your seats on - http://www.sochtheatre.com/block-seats
बचपन
Monday, 13 July 2015
Soch Theatre Group kalptaru.blogspot.in
Sunday, 5 July 2015
ओफ्फिस के अनोखे फंडे
ऑफिस जाना कौन पसंद नहीं करता । शायद कोई नहीं ☺पर क्यों कभी सोचा है आपने। चलिए आज इसी बात का परिकक्षण निरीक्षण करते हैं। करेंगे मेरे साथ। चाहूँगा की इस ब्लॉग पे आप अपने कमेंट्स जरूर पोस्ट करें।आखिर आप लोग भी काफी हद तक सहमत होंगे मुझसे। ऑफिस न जाना चाहने के कई कारण हो सकते हैं कुव्ह तो सच पर ज्यादातर बहाने । तो इस ब्लॉग में बहानो पर ध्यान केंद्रित करेंगे। कुछ आम बहाने यहाँ पर लिखते हैं पहले
1 अब क्योंकि हम सब में से ज्यादातर लोग ऐसा काम कर रहे होतें हैं जो वो करना नहीं चाहते थे लेकिन परिस्थितयां कुछ ऐसी थी की करना पड़ा । इसलिए काफी लोगों का तो मन ही नहीं करता और वो अक्सर ज्यादातर टाइम अपने बॉस या काम को कोसने में बिताते हैं । ओसे लोग हर प्रयास करते हैं हर दूसरे दिन ऑफिस न जाने के। कभी तबियत ख़राब खुद की ।कभी बीवी या बच्चे की तबियत ख़राब या फिर कभी किसी रोश्तेदार की बीमारी
2 अब कुछ ऐसे लोगों से मिलिए जिनका बचपन से लेकर आज तक कभी काम में मन लगा ही न हो। जी हाँ हैरान मत हों ऐसे भी लोग होते हैं। भाई इनके हिसाब से तो हर रविवार के बाद शुक्रवार आ जाना चाहिए।
लोग चाहें जैसे भी हों मकसद वही की किस तरह ऑफिस की टेंशन से निजात पाया जाये ।
Sunday, 28 June 2015
राहगिरी एक सकारात्मक मनोरंजक पहल
ह आजकल हम लोग इतने आलसी हो गए हैं की व्यायाम खेल कूद कसरत वर्जिश जैसे शब्द् हमारी शब्दावली से मिट गए हैं। और कुछ ऐसा ही मेरी जिंदगी में भी है। ऑफिस की थकान के बाद रात को देर से सोना सुबह देर से उठना और फिर शनिवार तो जैसे लाटरी लग जाती है । शायद ही कोई ऐसा रविवार होगा जब मेब चढ़ता सूरज देखा होगा। लेकिन इस दुनिया के साथ एक और दुनिया भिभाई जहाँ लोग सोमवार से शनिवार तक ही नहीं बल्कि रविवार को भींजल्दी उठते हैं। अब आप पूछेंगे की भाई राजीव ऐसा क्यों । वो इसलिए दोस्तों क्योंकि एक बहुत बड़ा झुण्ड ऐसे लोगों का आपको कनाट प्लेस रोहिणी द्वारका नॉएडा गुडगाँव में मिलेगा। अब आप कहेंगे राजीव भाई पहेली न भुजाओ सीधे बताओ ऐसा क्यों। राहगीरी जी हाँ राहगीरी के बारे में सुना होगा आपने एक ऐसी शुरुआत जिसने लोगों को अपनी और आकर्षित किया उन्हें प्रेरित किया की वो व्यायाम कसरत और अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहे। लेकिन दोस्तों राहगीरी केवल इस सब का नाम नहीं यहाँ पे और भी कई इवेंट्स होती हैं जैसे डांस म्यूजिक और उससे भी ऊपर नुक्कड़ नाटक। सुबह सुबह तारो ताज़गी का दूसरा नाम है राहगीरी। और सबसे बड़ी बात ये की यहाँ कोई भी जेक अपनी कला का प्रदर्शन कर सकता है। सही माईने में सबके लिये एक सही और सकारात्मक शुरुआत ।
Friday, 26 June 2015
सुबह की चाय
सच ही है की सुबह की चाय और अखबार एक साथ जब हों हाथ में तो दिमाग से साडी भसड निकल जाती है। अरे भाई आम आदमी के शब्दों में कहें तो गरमा गरम चाय के साथ गरमागरम खबरें पड़ने का आनंद ही कुछ और है । और खबरें भी बिलकुल चाय के टेस्ट की तरह कभी कड़क तो कभी फुस कभी ज्यादा मीठी तो कभी फीकी । पर क्या कीजिये जब इस शारीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को दोनों अखबार और चाय की आदत सी पड़ गयी हो तो इनके बिना पिछले दिन का खाना हज़म नहीं होता। चलिए अब आज का काम भी शुरू करना है । ख़बरों में क्या था ये आगे के ब्लॉग में बताऊंगा। सुप्रभात ।
Wednesday, 24 June 2015
दिल धडकने दो यादें ताज़ा हो आई - राजीव कोहली
Tuesday, 23 June 2015
क्रिसमस का तोहफा - लेखिका - ऋचा चतुर्वेदी
मिस्टर मेहरा का परिवार एक मध्यम वर्गीय था. दो प्यारे नठखट बच्चे और पति और पत्नी . मिस्टर
मेहरा एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे और उनकी पत्नी हाउसवाइफ दोनों बच्चे स्कूल जाते थे. जब बच्चे बड़े होने लगे तो मिसेस महरा के पास कुछ खली समय बचने लगा. उन्होंने एक स्कूल में नौकरी कर ली आखिर वो भी एक क्वालिफाइड औरत थी और धीरे धीरे उनसे कई बच्चे घर पे भी पड़ने आने लगे . वैसे तो उन्होंने समय बिताने के लिए ये काम शुरू किया था ;यकीन अब वो इतनी मसरूफ रहने लगी की समय की कमी होने लगी.
घर में छोटे छोटे काम के लिए समय काम पड़ने लगा इसलिए उन्होंने अपनी कामवाली को कहा की वो शाम को थोड़ा ज्यादा देर तक रुक जाया करे, पर क्यूंकि कामवाली के पास पहले से ही इतने घर थे की उसने भी आगे अपनी बेटी को मिसेस मेहरा के छोटे मोटे काम करवा देने के लिए शाम को रुकने के लिए बोला .. धीरे धीरे सारा का सारा काम ही बच्ची के ऊपर आने लगा.
दोनों बच्चो को अपनी हम उम्र बच्ची के काम करना अच्छा नहीं लगता था. खासकर तब जब वह बच्ची बड़ी उम्मीद भरी नज़रों से उनका स्कूल का बैग और किताबें देखती थी
जब क्रिसमस की छुट्टियां आई और दोनों पति पत्नी ने बच्चों से कोई गिफ्ट मांगने को कहा तो बच्चो ने उस कामवाली की बेटी का स्कूल में दाखिला करवाने की लिए कहा...यह सुन कर दोनों पति और पत्नी हैरान रह गए और उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ. अब शाम को और बच्चो के साथ मिसेस मेहरा उस बच्ची को भी पढ़ाने लगी. उस सोसाइटी के कुछ परिवारों ने मिलकर उस बच्ची के स्कूल का खर्च उठाने का जिम्मा भी ले लिया. अगर हम सब नागरिक लड़की को पढ़ाने के प्रति जागरूक हो जाएं तो इस देश को अवश्य प्रगति की और ले जा सकते हैं
